Ashadha Ashtami 2025: आषाढ़ माह की अष्टमी पर भगवान विष्णु करेंगे कृपा, जान लें विशेष पूजा का सही तरीका, होगा लाभ

Ashadha Ashtami 2025: केले के पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है। आषाढ़ अष्टमी के दिन व्रत करने के लिए आप सुबह उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।

19 जून को आषाढ़ माह का आठवां दिन है। यह गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। पंचांगानुसार, 19 जून को इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर के 12:50 तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 02:07 से 03:52 तक रहेगा।

Ashadha AShtami

आषाढ़ माह की अष्टमी और भगवान विष्णु का दिन, विशेष पूजा से मिलेगा लाभ

अष्टमी तिथि पर गुरुवार को पड़ रही है। यह दिवस भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन आप चाहें तो व्रत भी रख सकते है। अग्नि पुराण के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ने काशी में शिवलिंग की स्थापना और तपस्या का उल्लेख किया है, जिससे गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

End of Feed