Ashadha Amavasya 2024 Upay: इस साल आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में हर एक अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। अमावस्या का दिन गंगा स्नान और दान के साथ- साथ पितरों की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या पर पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म किये जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या के दिन कुछ खास उपायों को करना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में आइए आषाढ़ अमावस्या के दिन किन उपायों को करना शुभ होगा।
Ashadha Amavasya 2024 Upay (आषाढ़ अमावस्या उपाय)
- आषाढ़ अमावस्या पर पितरों के नाम का दान करें। आप दान में अन्न, धन, वस्त्र और फलों का भी कर सकते हैं। इस दिन दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
- आषाढ़ अमावस्या के दिन शाम के समय में पीपल के वृक्ष के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं। उसके बाद अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल जाएगी।
- आषाढ़ अमावस्या के दिन आटे में चीनी मिलाकर काली चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से आपकी किस्मत खुल जाएगी और आपकी हर इच्छा की पूर्ति होगी। इसके साथ आपके जीवन के सारी परेशानियां भी इस उपाय को करने से समाप्त हो जाएगी।
- आषाढ़ अमावस्या के दिन नाग देवता की पूजा कर सकते हैं। इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष दूर होता है। इसके साथ हर प्रकार के ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
