अध्यात्म

India Won T20 World Cup 2024: गोरखपुर के प्रख्यात ज्योतिषी की भविष्यवाणी हुई सच, भारत ने जीता टी20 विश्व कप

India Won T20 World Cup 2024: भारत ने आज का मैच जीत लिया है। गोरखपुर के प्रख्यात पंडित जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई। जानिए पंडित जी ने क्या भविष्यवाणी की थी।

Image

Who Will Win Today T20 Match Prediction, Aaj Ka Match Kaun Jitega

India Won T20 World Cup 2024 Astrologer Prediction Came True: भारत देश की कुंडली वृष लग्न व कर्क राशि की है। द्वितीय मंगल, तृतीय चन्द्रमा, सूर्य, शनि व शुक्र तथा खष्ठम गुरु है। राहु लग्न व केतु सप्तम है। वर्तमान दस वर्ष से भारत सैन्य पावर व विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। बहुत जल्द भारत विश्व में बहुत बड़े वर्ल्ड पावर के रूप में उभर कर आएगा। भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेज आगे बढ़ रही है। ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म, योग, चिकित्सा व सैन्य शक्ति में अगले पांच वर्ष में हमारा देश सर्वश्रेष्ठ होगा। खेल का कारक ग्रह मंगल है। क्रिकेट का कारक ग्रह मंगल, सूर्य व शुक्र है। गुरु से बैटिंग व मंगल से फ़ील्डिंग तथा शनि व शुक्र से बॉलिंग लाइन का विश्लेषण कर सकते हैं।

मैच से पहले पंडित सुजीत जी महाराज ने की थी ये भविष्यवाणी

'पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार आज का मैच भारत जीत सकता है। आज भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। बैटिंग लाइन बहुत ही बेहतर रहेगी। गुरु का गोचर शुक्र की राशि वृष में है जो कि लग्न गोचर से उसी भाव में है। गुरु का गोचर बहुत ही शानदार होता है। भारतीय टीम की बैटिंग बहुत ही शानदार रहेगी। बैटिंग लाइन का प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। क्रमशः पहले से पांच नम्बर तक कि बैटिंग लाइन फिर सप्तम -अष्टम क्रम के बैट्समैन बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है भाग्य भाव। नवम भाव का स्वामी सूर्य उस दिन द्वितीय शुभ रहेगा। भाग्य बेहतर रहेगा। साउथ अफ्रीका से मुकाबला बहुत टफ होगा। राहु का गोचर बहुत अनुकूल न होना।साउथ अफ्रीका बहुत ही मजबूत टीम है। उसका प्रदर्शन बॉलिंग में ज्यादा बेहतर हो सकता है। ज्योतिष एक प्रायिकता है। मैथ्स में प्रायिकता की वैल्यू कभी एक नहीं होती, एक के बहुत करीब हो सकती है। भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहेगा। भारत क्रिकेट विश्व कप 20 -20 विजयी हो सकता है। हम सब भी दिल से प्रार्थना करें। भारत क्रिकेट विश्व कप विजेता बनकर खेल जगत में सूर्य की भांति चमकेगा।' पंडित जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई और भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है।

मैच के दिन ग्रहों का गोचर

चन्द्रमा मीन, शनि कुम्भ, सूर्य, बुध तथा शुक्र मिथुन, गुरु वृष, मंगल मेष तथा राहु मीन राशि में रहे। क्रिकेट का कारक ग्रह मंगल द्वादश शुभ अवस्था में था। सूर्य भी लग्न में विजय की तरफ ले गया। शनि गोचर से दशम बहुत ही शुभ रहा। बॉलिंग भी अच्छी रही।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article