Ashadha Amavasya 2024 Puja Vidhi: आषाढ़ अमावस्या के दिन इस विधि से करें पूजा, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

Ashadha Amavasya 2024 Puja Vidhi: आषाढ़ अमावस्या का दिन गंगा स्नान और दान के साथ- साथ पितरों की पूजा के लिए भी खास माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अमावस्या के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।

Ashadha Amavasya 2024 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की अमावस्या को बहुत ही खास माना गया है। अमावस्या की तिथि पितरों की पूजा और दान पुण्य करने के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन पितर धरती लोक पर अपने परिवार से मिलने आते हैं। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद परिवार पर बनाए रखते हैं। इस साल आषाढ़ मास की अमावस्या 5 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ मास की अमावस्या की पूजा विधि के बारे में।

Ashadha Amavasya 2024 Puja Vidhi (आषाढ़ अमावस्या पूजा विधि)

आषाढ़ अमावस्या के दिन सुबह गंगा स्नान करें या गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।

उसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।

End of Feed