आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: जानिए कब से शुरू है 25 या 26 जून? क्या है इसका धार्मिक महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Ashadh Gupt Navratri 2025 Start Date And End Date): चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तरह ही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में भी देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। मां दुर्गा को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और मां की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। जानिए इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Ashadh Gupt Navratri 2025 Start Date And End Date): हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है— चैत्र, पौष, आषाढ़ और अश्विन माह में। इनमें से आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यह विशेष रूप से तांत्रिक साधनाओं के लिए प्रसिद्ध होती है, क्योंकि इस समय देवी की उपासना गुप्त रूप से की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान की गई पूजा और साधना से कुंडली के दोष दूर होते हैं और साधक को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। गुप्त नवरात्रि में भी प्रतिपदा से नवमी तक देवी के नौ रूपों की पूजा होती है, लेकिन इसका महत्व विशेष रूप से तंत्र साधना, आत्मिक बल और सिद्धियों के लिए अधिक होता है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि को गायत्री नवरात्रि भी कहा जाता है और यह मुख्यतः उत्तर भारत के राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश—में विशेष श्रद्धा से मनाई जाती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तिथियां 2025 (Ashadh Gupt Navratri 2025 Dates)

26 जून 2025, गुरुवार- नवरात्रि दिन 1, प्रतिपदा, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

End of Feed