Vastu Tips for Money: धन लाने वाले माने जाते हैं ये वास्तु उपाय, आजमा लिए तो आपके लिए भी खुल सकता है कुबेर का खजाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 11:40 AM IST

Vastu Tips for Money: हिंदू धर्म में भगवान कुबेर को धन और सफलता के देवता के रूप में पूजा जाता हैं। ऐसा कहा जाता है, कि यदि भगवान कुबेर प्रसन्न रहने से जीवन में कभी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती हैं। जानें भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के वास्तु उपाय।

Vastu Tips for Money: धन लाने वाले माने जाते हैं ये वास्तु उपाय, आजमा लिए तो आपके लिए भी खुल सकता है कुबेर का खजाना

Vastu Tips for Money in Hindi: हिंदू शास्त्र के अनुसार भगवान कुबेर रावण के सौतेले भाई कहे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि भगवान कुबेर की भक्ति पूर्वक पूजा करने से जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। आपको बता दें देवता कुबेर भगवान शिव के सबसे प्रिय मित्र हैं। ऐसा कहा जाता है, कि लक्ष्मी माता के साथ-साथ भगवान कुबेर की पूजा करने से धन में वृद्धि होती हैं। यदि आप भी भगवान कुबेर को प्रसन्न कर धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको वास्तु शास्त्र के इन उपायों को जरूर जान लेना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन उपायों को अपनाने से भगवान कुबेर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

कुबेर भगवान को प्रसन्न कर धन प्राप्ति के वास्तु उपाय

1. इस दिशा में रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार कीमती सामान लॉकर या तिजोरी को दक्षिण पश्चिम में उत्तर या  उत्तर पूर्व की ओर रखना बहुत ही शुभ होता हैं। ऐसा कहा जाता है किस दिशा में  तिजोरी रखने से भगवान कुबेर का आशीर्वाद सदा मिलता रहता है।

2.  व्यवस्थित रखें घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि ऊर्जा का प्रभाव स्वतंत्र रूप से हो सके।

3. घर के इस दिशा में रखें एक्वेरियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर पूर्व दिशा में पानी से भरी हुई चीजें रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन होता हैं। यदि आप घर में एक्वेरियम रखते हैं, तो उसे हमेशा साफ रखें। गंदे एक्वेरियम विकास में बाधा उत्पन्न करता है।

4. घर की किस दिशा में रखें पानी की टंकी

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में ही हमेशा पानी का टंकी रखना चाहिए। अलग दिशा में पानी का टंकी रखने से सिर दर्द या सीने में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

5.  लीकेज से बचें 

यदि आपके घर में कहीं पानी के लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने से घर में पैसे का अधिक खर्च होता है।

6. इस दिशा में बनावाएं बाथरूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाथरूम हमेशा उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व की ओर बनवाना चाहिए। इसके विपरीत दिशा में बाथरूम रहने से धन की कमी, अस्थिरता, स्वास्थ स्वास्थ संबंधित समस्या या नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

7. कौन सा रंग चुनें

वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु क्षेत्र को नीले रंग से हमेशा रंगवाना चाहिए। यह साफ सुथरा होना चाहिए और कूड़ेदान, मिक्सर ग्राइंडर या वॉशिंग मशीन जैसी वस्तुओं से दूर होना चाहिए।

8. भगवान बुद्ध की मूर्ति रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान बुद्ध की रखने से घर में शांति आती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती हैं।

9. घर में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में समृद्धि आती हैं और  स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है।

भगवान कुबेर को खुश करने के 5 उपाय

1. घर में तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में रखें। ऐसा करने से देवता कुबेर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है।

2. लॉकर के सामने हमेशा एक दर्पण रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी होती है।

3. मुफ्त में किसी से कुछ ना लें और ना ही मुफ्त में किसी को कुछ दें।

4. घर में कोई भी टूटा हुआ बर्तन ना रखें और ना ही उसका कभी इस्तेमाल करें।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को दक्षिणमुखी शंख से भगवान विष्णु को जल अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article