Vastu Tips: स्टोर रूम और इन जगहों पर न रखें किचन का सामान, बनता है दरिद्रता का कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 01:17 PM IST

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे भूलकर भी स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए। वहीं रसोईघर से भी जुड़ी कुछ ऐसी चीजें होती है जिसे स्टोर रूम में नही रखना चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर पर राहु और केतु का वास होने लग जाता है।

Vastu Tips: स्टोर रूम और इन जगहों पर न रखें किचन का सामान, बनता है दरिद्रता का कारण

Vastu Tips For Kitchen or Store Room: घर पर मौजूद ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल दैनिक जीवन में बहुत कम होता है। ऐसी चीजों को हम आमतौर पर स्टोर रूम में रख देते हैं। लेकिन वास्तु में इसे गलत बताया गया है। ऐसा करने से ना सिर्फ घर का वास्तु बिगड़ता है बल्कि घर पर राहु और केतु ग्रह का वास होने लगता है, जोकि कई परेशानियों का कारण बनते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक चीजों के लिए उचित स्थान और दिशा होती है। इसलिए हमेशा ही उचित स्थान पर ही चीजों को रखना चाहिए। वरना वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

कई बार लोग घर की चीजों पर ध्यान नहीं देते और वास्तु दोष के कारण उत्पन्न हुई परेशानियों को अपनी किस्मत मान लेते हैं। हालांकि वास्तु में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों के कारण ही घर पर दरिद्रता का वास होने लगता है। वास्तु में रसोईघर को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। जानते हैं किचन के कौन से सामान को स्टोर रूम में रखने से बचना चाहिए।

स्टोर रूम में ना रखें ये सामान

स्टोर रूम में लोग कुछ भी सामान रख देते हैं जो कि वास्तु के अनुसार गलत बताया गया है। स्टोर रूम को भंडार गृह भी कहा जाता है। इसलिए भंडार गृह में कबाड़ का सामान न रखें। स्टोर रूम में किचन का सामना जैसे लंबे समय इस्तेमाल न हुए पीतल के बर्तन नहीं रखने चाहिए। साथ ही स्टोर रूम में खराब पड़ी घड़ी और सिलाई मशीन भी नहीं रखनी चाहिए।  

स्टोर रूम में पूजा घर और किचन का सामान रखने से बढ़ती है दरिद्रता

कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी दरिद्रता अर्थात कंगाली बढ़ने लगती है जोकि दुखी जीवन का कारण बन जाती है। वास्तु का प्रभाव हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार से पड़ता है। वास्तु का पॉजिटिव प्रभाव हमें बुलंदियों पर ले जाता है वहीं वास्तु के नेगेटिव प्रभाव से घर पर दरिद्रता छा जाती है।

वास्तु शास्त्र में पूजा घर के साथ ही स्टोर रूम का भी खास महत्व होता है। इसलिए इन जगहों पर किचन का हर रोज इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घरों में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रत्येक सामान इस्तेमाल करके रखने का अपना स्थान बताया गया है। खासकर स्टोर रूम में छुरी-कैंची न रखें। साथ ही जिन चीजों मे ंजंग लग गई हो उन्हें भी स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article