Singhara Atta Pakori Recipe: सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हो चुकी है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। यह महीना शिव भक्तों के लिए भी सबसे खास होता है। सावन के महीने में भक्त मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगता है। सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे शुभ महीना माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। दो सोमवार निकल चुका है। तीसरा सोमवार 1 अगस्त को पड़ेगा। सावन के सोमवार में सुहागन महिलाएं व कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है, तो वहीं अविवाहित लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। अगर सावन का व्रत आप भी रख रही हैं तो फलों के अलावा कुछ टेस्टी रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इस सावन सोमवार के व्रत में सिंघाड़े के आटे के पकोड़े जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी..
जानिए, सिंघाड़े के आटे के पकोड़े बनाने की विधि
सिंघाड़े के पकोड़े बनाने के लिए बेसन की जगह सिंघाड़े का आटा लें। वहीं आलू और बाकी सामग्री को भी तैयार कर लें। यह आपके ऊपर है कि आप इसे आलू से बनाना चाहते हैं या सिंघाड़े से। आप अपने अनुसार ले सकते हैं। अगर आपने आलू लिए हैं तो उन्हें छीलकर एक बाउल में मैश कर लें। आप इसे मैश करने की जगह ग्रेट भी कर सकती हैं। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ धनिया, रोस्ट की हुई छिलके वाली मूंगफली, जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाकर रख लें।
आप अपनी पसंद के मुताबिक इसके रोल बनाएं या फिर बॉल्स बनाएं। तैयार पकौड़ियां बनाकर 5 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। इससे आपकी पकौड़ियां फ्रिज में अच्छे से सेट हो जाएंगी और क्रिस्पी भी बनेंगी। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें यह पकौड़ियां डालकर भूरी होने तक फ्राई करें। आपकी पकोड़ी बनकर तैयार हो जाएं तो इसे परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर खाएं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

