Shukra Grah Gochar 2022: 7 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किन राशियों को मिलने वाला है लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:07 AM IST

Venus Transit In Zodiac Signs: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 7 अगस्त को शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में वे 31 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में शुक्र देव का शुभ प्रभाव कई राशियों में पड़ने वाला है।

Shukra Grah Gochar 2022: 7 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किन राशियों को मिलने वाला है लाभ
Photo Credit: Instagram

Shukra Grah Gochar 2022 Benefits: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 7 अगस्त को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर यानी प्रवेश होने वाला है। इसका समय सुबह 5:20 होगा। यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा और यह 31 अगस्त तक विराजमान रहेगा। 31 अगस्त के बाद शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख स्मृद्धि, रोमांस, वैभव का कारक माना जाता है। यह जिस भी राशि में प्रवेश करता है उस राशि का भाग्य बदल देता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए खास मानी जा रही है। इससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह शुभ संकेत लाने जा रहा है।

मिथुन राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इस समय विशेष फल की प्राप्ति होगी। जॉब या बिजनेस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ हो सकता है।

कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 अगस्त का समय कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी व कार्यस्थल पर अधिकारियों द्वारा सम्मान प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही व्यक्ति का सम्मान व कद भी बढ़ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। बिजनेस में आर्थिक सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दौनिक आमदनी में इजाफा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी का निर्णय पक्ष में आ सकता है। पिता से अर्थिक सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि
इसके अलावा तुला राशि वालों को 7 अगस्त तक नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। धन संग्रह कर सकते हैं। माता-पिता से सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article