Dream Vastu: जानिए सपने में बादलों को देखने का क्या मतलब है, कैसे बदल सकता है भाग्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 06:20 AM IST

Meaning of seeing clouds in dream: सपने हमें किसी न किसी घटना के बारे में संकेत देते हैं। यह घटना अच्छी और बुरी दोनों तरह की हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपनों में बादलों को देखना शुभ माना जाता है, लेकिन यह निर्भर करता है कि बादल किस परिस्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

Dream Vastu: जानिए सपने में बादलों को देखने का क्या मतलब है, कैसे बदल सकता है भाग्य
Photo Credit: Instagram

Sapne Mei Badal Dekhna: सपने हर कोई देखता है। सपना देखना एक सामान्य बात है। सपने अच्छे बुरे हर तरह के हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपना का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सपने अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं, इसलिए सपनों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे ही कई लोग सपनों में बादलों को देखते हैं। ऐसा माना जाता है कि सपने में बादलों को देखने से भाग्य बदल जाता है। सपनों में बादलों को देखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बादल देखना क्या संकेत देता है और इसका क्या अर्थ है।

भविष्य में खुशियों का संकेत देता है
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बादलों को देखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है, लेकिन सपने में बादल किस परिस्थिति में दिखाई देता हो उस पर भी निर्भर करता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बादल देखने का मतलब कि आपको आने वाले भविष्य में तरक्की मिलने वाली है। यह भविष्य में आने वाली खुशियों का संकेत देता है। यह सपना बेहद अच्छा माना जाता है।

गरजते हुए बादल देखना होता है शुभ
वहीं कुछ लोग सपने में गरजते हुए बादल देखते हैं। गरजते हुए बादलों को सपने में देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह खुशी का संकेत है, हालांकि गरजते हुए बादल यह भी संकेत देते हैं कि आप पर किसी का गुस्सा निकलने वाला है। इसलिए ऐसे सपने देखने के बाद खुशी के साथ-साथ थोड़ा सावधान भी होना जरूरी है।

काले बादल देखना माना जाता है अशुभ
इसके अलावा सपने में बादलों को फटते हुए व काले बादलों को देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना ये संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको हानि होने वाली है। इसके अलावा यह सपना आपको परेशानी आने का संकेत भी देता है। इस सपने को अशुभ फल देने वाला सपना माना गया है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article