Gold Auspicious: इस मुहूर्त में ही खरीदें सोना, माना जाता है शुभ, भूलकर भी न खरीदें इस दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 04:35 PM IST

Auspicious Time To Buy Gold: हिंदू धर्म में शुभ अशुभ दिन का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति कोई भी कार्य या सामान की खरीदारी करने से पहले शुभ दिन का जरूर पता करता है। ऐसे में सोना खरीदने के लिए भी शुभ दिन का पता होना बेहद जरूरी है। वरना इसके नुकसान भी व्यक्ति को झेलने पड़ सकते हैं।

Gold Auspicious: इस मुहूर्त में ही खरीदें सोना, माना जाता है शुभ, भूलकर भी न खरीदें इस दिन
Photo Credit: Instagram

Do not buy gold in inauspicious time: हिंदू धर्म में हर कार्य व कोई सामान खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त का पता लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए जाने वाले कार्य व शुभ मुहूर्त में लिया गया कोई भी सामान हमेशा सफल व फलदाई होता है। इसी कारण से हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग किसी भी शुभ कार्य, धार्मिक अनुष्ठान व पूजा पाठ विवाह करने के लिए पंडित से शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर पूछते हैं। ऐसे ही कुछ लोग सोने की खरीदारी के लिए भी शुभ दिन देखते हैं। ऐसे ही सोने की खरीदारी में भी शुभ दिन का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना इसके परिणाम बुरे भी हो सकते हैं। हिंदू धर्म में सोने का खास महत्व होता है। सोना चांदी जैसे धातु को कुबेर का भंडार कहा जाता है। अगर आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो जानिए कौन से शुभ दिन खरीदने से लाभ होता है।

इस दिन खरीदे सोना
वैसे तो सोने की खरीदारी करने का सबसे शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया या धनतेरस माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इसके अलावा अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप सप्ताह के रविवार और गुरुवार के दिन सोना खरीद सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दोनों दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान सूर्य की भी कृपा बनी रहती है।

शनिवार के दिन न खरीदें सोना
इसके अलावा शनिवार के दिन भूलकर भी सोना नहीं खरीदना चाहिए। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सोना सूर्य का कारक है। और शनिवार को शनि देव का दिन होता है। ऐसे में सूर्य और शनि की बहुत शत्रुता है। शनिवार के दिन सोना खरीदने से व्यक्ति को काफी नुकसान होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article