अध्यात्म

Aries Horoscope 2023: 7 जून तक मेष राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में नुकसान और सड़क दुर्घटना का डर!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:04 AM IST

Aries Horoscope 2023: 7 जून 2023 तक मेष राशि (Mesh Rashi) वालों को सतर्क रहना होगा। बुध और राहु की आपकी राशि में युति आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। यहां हम आपको उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इस युति के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

Image

Aries Horoscope 2023: 7 जून 2023 तक का समय मेष वालों के लिए भारी

Aries Horoscope 2023: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। 31 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बता दें मेष राशि में पहले से राहु भी विराजमान हैं। ऐसे में ये गोचर मेष जातकों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है। 7 जून तक बुध-राहु की इस राशि में युति रहेगी।

बुध मेष राशि के लोगों के लिए तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और इनका आपके लग्न भाव में गोचर शुरू हुआ है। ऐसे में ये गोचर आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देगा। आपके लग्न भाव में बुध का गोचर कुछ कार्यों में आपको सफलता दिलाएगा तो वहीं कई चीजों में नुकसान मिलने की भी स्थिति बनाएगा।

व्यापारियों को हो सकता है भारी नुकसान

इस दौरान आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। बिजनेस जातकों को बेहद सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि मेष राशि के व्यापारियों के लिए ये गोचर ठीक नहीं है। सड़क दुर्घटना के भी आसार हैं। इसलिए वाहन चलाते समय या यात्रा पर जाते समय सावधान रहना होगा। खासतौर से बिजली के काम करने वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी। धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।

स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। ऐसे में 7 जून तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। वहीं पेशेवर जीवन में आपकी कोई इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपना हर काम सावधानी से करें।

7 जून तक मेष जातक करें ये उपाय

प्रतिदिन बुध के बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' का जाप करें। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। जरूरतमंदों की सहायता करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article