April Ekadashi 2025 Date (अप्रैल में एकादशी कब है 2025): हिंदू धर्म में अप्रैल में पड़ने वाली वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन व्रत और पूजन करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। साथ ही सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बता दें वैशाख कृष्ण पक्ष के ग्यारहवें दिन को वरुथिनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। जानिए वरुथिनी एकादशी की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व।
April Ekadashi 2025 Date
वरूथिनी एकादशी 2025 तिथि व मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2025 Date And Time)
| वरुथिनी एकादशी 2025 | 24 अप्रैल 2025, बृहस्पतिवार |
| वरुथिनी एकादशी पारण समय 2025 | 25 अप्रैल 2025, 05:46 AM से 08:23 AM |
| पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय | 11:44 AM |
| एकादशी तिथि प्रारम्भ | 23 अप्रैल 2025, 04:43 PM |
| एकादशी तिथि समाप्त | 24 अप्रैल 2025, 02:32 PM |
वरुथिनी एकादशी पर किसकी पूजा होती है (Varuthini Ekadashi Par Kiski Puja Hoti Hai)
वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत रखने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से बुरे कर्मों से मुक्ति मिल जाती है।
वरुथिनी एकादशी का महत्व (Varuthini Ekadashi Ka Mahatva)
ऐसी मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी के प्रभाव से मनुष्य के समस्त पाप, ताप व दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय जो पुण्य स्वर्ण दान करने से प्राप्त होता है, वही पुण्य वरूथिनी एकादशी का व्रत रखने से भी प्राप्त होता है। ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है।
