अध्यात्म

April 2026 Panchak Date : अप्रैल 2026 में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं, जानिए क्या है पंचकों की सही डेट , इस समय क्या करें और क्या न करें

April 2026 Panchak Date : पंचक 5 दिनों का वह अशुभ समय है, जब शुभ कार्यों को करना वर्जित होता है। अप्रैल 2026 में ये 5 दिन कब से शुरू होंगे और कब तक रहेंगे। आइए जानते हैं।

Image

अप्रैल में पंचक कब से होंगे शुरू

April 2026 Panchak Date : हिंदू पंचांग के अनुसार पंचक का विशेष महत्व माना जाता है। यह वह समय होता है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करते हुए अंतिम पांच नक्षत्रों में रहता है। इस अवधि को कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, इसलिए लोग इन दिनों में विशेष सावधानी बरतते हैं।

अप्रैल 2026 में पंचक 13 अप्रैल, सोमवार की सुबह 03 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 17 अप्रैल, शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे। इस बार पंचक की शुरुआत सोमवार से हो रही है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाता है। इसे अन्य पंचकों की तुलना में थोड़ा कम अशुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

क्या होता है पंचक और क्यों माना जाता है अशुभ समय?

पंचक पांच दिनों की एक विशेष अवधि होती है, जो धनिष्ठा नक्षत्र के अंतिम चरण से शुरू होकर रेवती नक्षत्र तक चलती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस समय कुछ कार्य करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि हर पंचक समान नहीं होता, बल्कि इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं, जैसे रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक आदि। अप्रैल 2026 में लगने वाला पंचक राज पंचक है, जो सामान्य जीवन के लिए बहुत अधिक हानिकारक नहीं माना जाता है, लेकिन फिर भी सावधानी रखना जरूरी होता है।

पंचक में कौन से काम नहीं करने चाहिए? (Panchak Mei Kya Na Kare)

पंचक के दौरान कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है, क्योंकि इनसे नुकसान या बाधा आने की संभावना रहती है। सबसे पहले, इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में यात्रा करने से अनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा घर से जुड़े निर्माण कार्य जैसे छत डालना, लेंटर बनवाना या लकड़ी का कोई काम शुरू करना भी अशुभ माना जाता है। विशेष रूप से चारपाई या पलंग बनवाने से बचना चाहिए।

पंचक के समय अगर किसी कारणवश मृत्यु हो जाए, तो शास्त्रों में विशेष नियम बताए गए हैं, जैसे अंतिम संस्कार के समय पांच पुतले बनाकर साथ में जलाना चाहिए।

पंचक में क्या करना शुभ माना जाता है? (Panchak Mei Kya Kare)

पंचक के दौरान कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें करना शुभ माना जाता है। इस समय पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करना अच्छा माना जाता है। इस दौरान भगवान का स्मरण, ध्यान और साधना भी कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना भी शुभ फल देता है। इसके अलावा घर में शांति बनाए रखना और सकारात्मक माहौल बनाना भी इस समय फायदेमंद रहता है।

कैसा रहेगा है राज पंचक?

अप्रैल 2026 का पंचक राज पंचक है, जो अपेक्षाकृत सामान्य माना जाता है। इसका मतलब यह है कि इस दौरान बहुत बड़े नुकसान की संभावना कम होती है, लेकिन लापरवाही करने से छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। इस समय आपको अपने कामों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए और बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। खासकर यात्रा और निर्माण कार्यों को टालना बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। mTimes Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article