Pradosh Vrat in April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब कब है, यहां देखें इस महीने के प्रदोष की तारीखें

Pradosh Vrat Dates April 2026: हर मास दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। अप्रैल 2026 में हिंदू मास वैशाख के प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है।

April 2026 mein pradosh vrat kab kab hai : भगवान शिव की आराधना के लिए रखा जाने वाला प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को समर्पित है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव-पूजन करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अप्रैल 2026 का महीना शिव भक्तों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में पहला प्रदोष व्रत कब है और अप्रैल 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा। बता दें कि अप्रैल 2026 में हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास के प्रदोष व्रत रखे जाएंगे।

Pradosh vrat in April 2026

अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत की डेट्स

अप्रैल 2026 का पहला प्रदोष व्रत कब है

अप्रैल महीने का पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल 2026, बुधवार को रखा जाएगा। यह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का व्रत है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

End of Feed