अध्यात्म

Monthly Horoscope : अप्रैल 2026 में छप्परफाड़ लाभ कमाने को रेडी रहें ये 5 राशियां, बेहतरीन रहेगा पूरा महीना

Monthly Horoscope April 2026: अप्रैल का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मासिक राशिफल से आप ये जान सकते हैं किन राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा और किनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। वहीं, कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनके लिए यह महीना डायमंड टाइम साबित होगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए अप्रैल 2026 का मासिक राशिफल क्या कह रहा है।

Image

अप्रैल 2026 का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope April 2026: अप्रैल 2026 का महीना ग्रहों के विशेष गोचर के कारण कई राशियों के लिए बदलाव और प्रगति लेकर आने वाला है। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के करियर, बिजनेस और आत्मविश्वास में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

यह महीना धर्म-कर्म, दान-पुण्य और साधना के लिए भी बेहद खास है। इस दौरान मसूर, गुड़, जल और मिष्ठान का दान करना शुभ रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जप करें। 14 अप्रैल के बाद नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा। पक्षियों को दाना-पानी देना और जरूरतमंदों की मदद करना इस महीने आपके भाग्य को मजबूत करेगा।

अप्रैल 2026 में ग्रहों के राशि गोचर की बात करें तो 01 अप्रैल को मंगल कुंभ राशि में रहेंगे, 02 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से इस पूरे माह करियर, व्यवसाय, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

यह माह आपके लिए प्रगति देने वाला रहेगा। 09 से 14 अप्रैल के बीच बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। 14 अप्रैल के बाद जॉब में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो 15 अप्रैल के बाद का समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे काम आसान होंगे। हेल्थ सामान्य से बेहतर रहेगी और मानसिक संतुलन भी बना रहेगा।

उपाय: प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस माह आपको जॉब और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद गुरु और सूर्य का प्रभाव आपको कोई बड़ा लाभ दे सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। 05 अप्रैल तक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, उसके बाद स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

उपाय: प्रत्येक शुक्रवार श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

मिथुन राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

यह महीना आपके लिए काफी प्रोग्रेस वाला रहेगा। बुध और शनि का गोचर आपके पक्ष में है, जिससे करियर और बिजनेस दोनों में ग्रोथ मिलेगी। 09 से 13 अप्रैल का समय स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। 14 अप्रैल के बाद रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

कर्क राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस माह आप जॉब में किसी नए पद के लिए प्रयास करेंगे और 11 से 21 अप्रैल के बीच सफलता मिल सकती है। सरकारी कार्य जो लंबे समय से रुके थे, अब पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: मंगलवार को गुड़ व मसूर का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

सिंह राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

यह महीना आपके लिए बिजनेस में विशेष प्रगति देने वाला रहेगा। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष में गोचर पॉलिटिक्स और करियर में बड़ा लाभ दे सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन गुड़ का दान करें और शिव जी व माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

कन्या राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस माह आप अपने रुके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। 14 अप्रैल के बाद आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 15 अप्रैल के बाद धन आगमन के अच्छे योग बनेंगे। 14 से 22 अप्रैल के बीच धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

तुला राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस महीने 14 अप्रैल के बाद जॉब में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। चंद्रमा का प्रभाव बिजनेस में लाभ देगा। 14 से 21 अप्रैल के बीच प्रमोशन की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धन का आगमन होगा। जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।

शुभ रंग: बैगनी व हरा

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

14 अप्रैल के बाद मंगल और सूर्य का प्रभाव आपको उच्च अधिकारियों से लाभ दिलाएगा। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

धनु राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस माह गुरु और शनि आपके लिए बिजनेस में नए अवसर लेकर आएंगे। 15 अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जॉब में नया पद मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: गुरुवार को अन्न दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

मकर राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

महीने की शुरुआत आपके लिए लाभकारी रहेगी। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का प्रभाव और ज्यादा लाभ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी काम भी बन सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

कुम्भ राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

यह महीना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। सूर्य का प्रभाव आपको सफलता देगा और 14 अप्रैल के बाद बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। गृह निर्माण से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: बुधवार को उड़द दान करें और शिव जी की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

मीन राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2026

इस माह शनि और सूर्य का प्रभाव आपको धार्मिक कार्यों की ओर ले जाएगा। 12 से 19 अप्रैल के बीच स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी व सफेद

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article