अप्रैल में कब-कब पड़ेंगे कौन से त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

April 2026 Festival List: अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने की शुरुआत चैत्र के अंतिम पड़ाव व वैशाख महीने की शुरुआत से होगी। इस महीने में हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि अप्रैल में कब-कब कौन से त्योहार पड़ेंगे।

April 2026 Festival List: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने चैत्र और वैशाख मास के कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार कई बड़े पर्व एक ही महीने में आ रहे हैं, जिससे पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का महत्व और बढ़ जाता है। इस महीने में 2 अप्रैल तक चैत्र माह रहेगा। इसके बाद से वैशाख माह की शुरुआत हो जाएगी। इस महीने में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार भी पड़ेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल में एकादशी, प्रदोष और अन्य त्योहार कब-कब पड़ेंगे।

अप्रैल के त्योहारों की लिस्ट

अप्रैल के त्योहारों की लिस्ट

अप्रैल में प्रमुख तिथियों की लिस्ट

तारीखदिनव्रत / त्योहार
01 अप्रैलबुधवारअन्वाधान
02 अप्रैलगुरुवारहनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
05 अप्रैलरविवारविकट संकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैलसोमवारवरुथिनी एकादशी
14 अप्रैलमंगलवारमेष संक्रांति
15 अप्रैलबुधवारप्रदोष व्रत
17 अप्रैलशुक्रवारवैशाख अमावस्या
18 अप्रैलशनिवारचंद्र दर्शन
19 अप्रैलरविवारअक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
23 अप्रैलगुरुवारगंगा सप्तमी
25 अप्रैलशनिवारसीता नवमी
27 अप्रैलसोमवारमोहिनी एकादशी
28 अप्रैलमंगलवारप्रदोष व्रत
30 अप्रैलगुरुवारनृसिंह जयंती

अप्रैल 2026 के प्रमुख त्योहार (Festivals in April 2026)

  • 2 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है। इस कारण इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा, सुंदरकांड पाठ और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान और दान करने से विशेष पुण्य मिलता है।
  • 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के कारण मेष संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन से सौर नववर्ष की शुरुआत होती है और सूर्य देव की पूजा व दान का विशेष महत्व होता है।
  • 19 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, इस कारण इस दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया को बिना मुहूर्त के शुभ कार्य किए जा सकते हैं और इस दिन किया गया दान कभी समाप्त नहीं होता है।
  • 23 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होने के कारण गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व होता है।
  • 25 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि होने के कारण सीता नवमी मनाई जाएगी। इस दिन माता सीता की पूजा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • 30 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि होने के कारण नृसिंह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा करने से भय और नकारात्मकता दूर होती है।

अप्रैल 2026 में एकादशी व्रत (April 2026 Mei Ekadashi Vrat)

  • 13 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इस कारण वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • 27 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इस कारण मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है और इसे करने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैं।

अप्रैल 2026 के प्रदोष व्रत (April 2026 Mei Pradosh Vrat)

  • 15 अप्रैल को त्रयोदशी तिथि होने के कारण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
  • 28 अप्रैल को फिर से त्रयोदशी तिथि होने के कारण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भी शिव पूजन और व्रत का विशेष महत्व होता है।

अन्य महत्वपूर्ण व्रत और तिथियां

5 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है, इस दिन पितरों के लिए तर्पण और दान करना शुभ माना जाता है। 18 अप्रैल को चंद्र दर्शन का महत्व है, इस दिन चंद्रमा के दर्शन कर शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है।

End of Feed