अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों का जागेगा नसीब, होगा बंपर लाभ, पढ़ें 30 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 30 March 2026 : आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित हैं। गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सोमवार का दिन है, इसलिए भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

30 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 30 March 2026 : 30 मार्च सोमवार की सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि स्टार्ट हो जाएगी। मघा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। योग शूल शाम 4 बजकर 51 तक रहेगा। इसके बाद गण्ड योग लग जाएगा। करण सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक बालव रहेगा। इशके बाद कौलव करण लग जाएगा, जो शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण शुरू हो जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में मेष में शुक्र और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में चंद्रमा और केतु व कुंभ में बुध के साथ राहु व मंगल और मीन में शनि के साथ सूर्य रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, शिव परिवार की पूजा करें। सात अन्न का दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा पंचम भाव में होने से छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। शिक्षा और करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के संकेत हैं। ज्यादा यात्रा से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें। लव लाइफ में खुशी रहेगी, लेकिन किसी भी प्रकार के भ्रम से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है, जिससे घर-परिवार और मन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बिजनेस ठीक चलेगा, लेकिन नौकरी में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और ज्यादा भागदौड़ से बचें। लव लाइफ थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए संयम रखें। छात्र अपने करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और नौकरी में भी अच्छे अवसर आएंगे। लव लाइफ में खुशी रहेगी और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय भाव में है, जिससे धन और वाणी से जुड़े मामलों में सुधार होगा। नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है, लेकिन अभी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधान रहें।

उपाय: शिव उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 85%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। नौकरी में नया दायित्व मिल सकता है और प्रमोशन के संकेत हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सही दिशा में काम करें और समय का सही उपयोग करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और अनार व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन करियर में सफलता मिलेगी। मीडिया, बैंकिंग और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा। लव लाइफ में यात्रा के योग हैं, जिससे मन खुश रहेगा।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और सात अन्न व फल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में होने से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। करियर में सफलता का समय है और भाग्य भी साथ देगा। हालांकि खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में क्रोध से बचें। लव लाइफ में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में होने से करियर में प्रगति होगी। रियल एस्टेट या बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बड़े भाई या पिता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा व पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा नवम भाव में होने से भाग्य मजबूत होगा। करियर में अच्छे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। छात्रों के लिए मेहनत जरूरी है। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आंख और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव में है, जिससे स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करें, सफलता मिलेगी। तनाव से बचें और धैर्य रखें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग: बैंगनी व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में होने से बिजनेस में लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी और अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 85%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा षष्ठम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। हालांकि करियर में प्रगति के संकेत हैं और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article