Ank Jyotish Rashifal April 2023: अप्रैल में इन मूलांक वालों की होगी बल्ले-बल्ले, वेतन बढ़ने और प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:04 AM IST

Ank Jyotish Rashifal April 2023: अप्रैल महीने में 3 मूलांक वालों की किस्मत चमकने वाली है। अंकज्योतिष राशिफल (Numerology Horoscope) अनुसार इस मूलांक के लोग हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

Ank Jyotish Rashifal April 2023 (Numerology Prediction For April 2023): अप्रैल 2023 में छाया ग्रह राहु-केतु का प्रभाव रहेगा। क्योंकि अप्रैल साल का चौथा महीना है और अंक ज्योतिष में 4 राहु का नंबर माना गया है। वहीं 2023 का कुल अंक बनता है 7 जो केतु का अंक है। इस महीने में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी आएंगी। जिस वजह से कई मूलांक वालों के लिए ये महीना तनाव भरा साबित होगा। लेकिन कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जिनसें जुड़े लोगों को ये महीना खूब लाभ भी देगा। जानिए अप्रैल के लकी मूलांक के बारे में।

numerology prediction april 2023

Ank Jyotish Rashifal 2023: अप्रैल का अंकज्योतिष राशिफल

मूलांक 3 वालों के लिए लकी रहेगा अप्रैल महीना

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल महीना शुभ साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी भी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ेगी। प्रमोशन के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

End of Feed