12 जुलाई<u><sup> </sup></u>को ही क्यों हो रही है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, जानें इस दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं

12 July 2024 Panchang (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding): अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पंडित सुजीत जी महाराज से जानें इस दिन कौन -कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

12 July 2024 Panchang (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding): 12 जुलाई को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी तिथि है और दोपहर 12:34 के बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। अनंत-राधिका की शादी शुभ सप्तमी तिथि में होगी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 04:09 तक फिर हस्त नक्षत्र लग जाएगा। शिव योग तथा करण तैतिल है। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अंक ज्योतिष से विवाह तिथि का अंक 03 व भाग्यांक 08 रहेगा। 03 का स्वामी गुरु व 08 का स्वामी शनि अंक 06 शुक्र का मित्र अंक है। विवाह का कारक ग्रह शुक्र बुध के साथ कर्क राशि में रहेंगे। जो कि एक शुभ संयोग है। आगे जानिए 12 जुलाई को और क्या खास रहने वाला है।

12 July 2024 Panchang

Anant Ambani Wedding Date 12 July 2024 Panchang In Hindi

12 जुलाई को क्या खास है? (Why 12 July Date Is Special)

गुरु शुक्र की राशि वृष में रहेंगे। हस्त 13 नंबर पर आने वाला नक्षत्र है जिसका स्वामी चन्द्रमा है। इस दिन विवाह का बहुत शुभ संयोग बनेगा। दोनों का दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुंदर होगा।दोनों एक दूसरे के लिए बहुत ही भाग्यशाली होंगे। इस नक्षत्र में विवाह बहुत ही शुभ होता है। लड़के व लड़की दोनों पर गुरु व चन्द्रमा का पूर्ण आशीर्वाद उनके जीवन में खुशी ही खुशी भर देगा।

End of Feed