अध्यात्म

Anant Ambani Wedding Date: हस्त नक्षत्र में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, जानिए इस नक्षत्र की खासियत

Anant Ambani Wedding: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। तो वहीं 12 जुलाई को दोनों की शादी होगी। ज्योतिष अनुसार दोनों की शादी हस्त नक्षत्र में होने जा रही है। जानिए इस नक्षत्र का क्या महत्व है।

Image

Anant Ambani Wedding

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शादी से पहले अंबानी परिवार ने दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई मेहमान गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। तो वहीं अनंत-राधिका की शादी के लिए 12 जुलाई तारीख चुनी गई है। ज्योतिष अनुसार अनंत-राधिका की शादी हस्त नक्षत्र में होगी। ये नक्षत्र शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य को करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए इस नक्षत्र की विशेषताएं।

हस्त नक्षत्र में शादी करने का महत्व

हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है। यह नक्षत्र रचनात्मकता और शिल्प कौशल का नक्षत्र माना जाता है। कहते हैं इस नक्षत्र में शादी करने से दांपत्य जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। ये नक्षत्र शादी-ब्याह ही नहीं बल्कि अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए भी शुभ माना जाता है।

हस्त नक्षत्र की महत्वपूर्ण विशेषताएं

  • हस्त नक्षत्र का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।
  • हस्त नक्षत्र का चिन्ह खुली मुट्ठी या आशीर्वाद देने वाला हाथ है।
  • हस्त नक्षत्र राशि चिन्ह कन्या है।
  • हस्त नक्षत्र का लकी स्टोन मोती है।
  • हस्त नक्षत्र के भगवान अधिदेव या सवितार हैं।
  • हस्त नक्षत्र की राशि या नवमांश मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क हैं।
  • हस्त नक्षत्र शुभ रंग हरा और सफेद है।
  • हस्त नक्षत्र का भाग्यशाली अंक 9 और 5 है।
  • हस्त नक्षत्र लकी लेटर P,S,N और D है।
  • हस्त नक्षत्र का गण देवता है।

हस्त नक्षत्र में जन्मे लोगों की ताकत

ज्योतिष अनुसार हस्त नक्षत्र में पैदा हुए लोग तेज दिमाग के होते हैं। ये अपना काम समय पर पूरा करने वाले होते हैं। ये ऊर्जावान होते हैं। ये हमेशा अपनी पसंद का काम करना पसंद करते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि और हास्य से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं। ये कभी दिखावा नहीं करते। ये कभी निराश नहीं होते। बुरे से बुरे समय में ये अपने आप को टूटने नहीं देते। ये बोलने चालने में माहिर होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article