अध्यात्म

Anant-Radhika Wedding Date: 12 जुलाई को होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, इस दिन रहेंगे कई शुभ योग

Anant Ambani Wedding Date: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च के बीच दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। यहां आप जानेंगे 12 जुलाई को कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Image

Anant Ambani Wedding Date

Anant Ambani Wedding Date: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी मुंबई में होगी। बता दें अंबानी परिवार ने इस शादी के लिए जो तारीख चुनी है वह बेहद खास है। क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिससे इस दिन किए गए मांगलिक कार्य बेहद शुभ साबित होंगे। 12 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से सप्तमी तिथि लग जाएगी। ये तिथि विवाह कार्य के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसके अलावा इस दिन रवि योग भी रहेगा। कहते हैं इस योग में किया गया कार्य शुभ फल वरदान करता है। जानिए 12 जुलाई में और क्या कुछ खास रहने वाला है।

12 जुलाई को सप्तमी तिथि और हस्त नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस तिथि और नक्षत्र में विवाह करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन तैतिल और गर करण रहेगा। ये दोनों ही करण शुभ कार्यों को करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। इसके अलावा इस दिन शुक्रवार रहेगा। ज्योतिष में शुक्रवार का दिन भी विवाह कार्य के लिए उत्तम माना जाता है।

12 जुलाई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट से शाम 4 बजकर 9 मिनट तक रवि योग रहेगा। वहीं इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ये दिन भद्रा और पंचक के प्रभाव से भी मुक्त रहेगा। राहुकाल भी सुबह 12 बजकर 27 मिनट तक खत्म हो जाएगा। ग्रह भी अपनी शुभ स्थिति में रहेंगे। कुल मिलाकर ज्योतिष के नजरिए से देखें तो 12 जुलाई की तिथि विवाह के बंधन में बंधने के लिए अत्यंत शुभ रहेगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article