Anant Ambani Kundli: विश्व के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस मैन बनेंगे अनंत अंबानी, जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 2, 2024, 09:32 AM IST

Anant Ambani Birth Date Numerology: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अनंत अंबानी बिजनेस के फील्ड में एक दिन वर्ल्ड के श्रेष्ठतम बिजनेस मैन के रूप में स्थापित होंगे।

Anant Ambani Birth Date Numerology: अनंत अंबानी का जन्मांक 01 व भाग्यांक 02 है। जन्मांक 1 का स्वामी सूर्य है। तो वहीं भग्यांक का स्वामी चन्द्रमा है। दोनों मित्र अंक हैं। 01, 02, 03 व 09 मित्र अंक हैं। चन्द्रमा अनंत अंबानी को भावुक बनाता है। तो वहीं सूर्य विश्व स्तर का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस मैन बनाएगा। सूर्य यश, आत्मबल व प्रतिष्ठा देता है। बिजनेस के फील्ड में यह एक दिन वर्ल्ड के श्रेष्ठतम बिजनेस मैन के रूप में स्थापित होंगे।

anant ambani

Anant Amabani Birth Date Numerology

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है व माता का प्रतीक है। अनन्त की आदर्श उनकी माता है। जिसके बारे में उन्होंने खुद ही कई इंटरव्यूज में बताया है। चन्द्रमा ने माता को ही गुरु बना दिया। इन पर सूर्य का प्रभाव इन्हें सुंदर व्यक्तित्व प्रदान करता है। अनंत अंबानी का जीवों के प्रति खास लगाव है। सभी जीव जंतुओं को भगवान ने ही बनाया है। सब जीवों में ईश्वर का अंश विद्यमान है। यही सोच अनन्त अंबानी को जीवों से प्रेम करने और उनकी सेवा करने की प्रेरणा देती है।

End of Feed