Bhanu Saptami 2024: सनातन धर्म में भानु सप्तमी के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने से साधक को हर प्रकार की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से कारोबार और करियर में तरक्की मिलती है। इस व्रत को करने से घर परिवार में सुख, शांति बनी रहती है। इसके साथ जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता वो जातक अगर इस व्रत को करता है तो उसे शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भानु सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।
Bhanu Saptami 2024 Date (भानु सप्तमी व्रत डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 3 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में भानु सप्तमी का व्रत 3 मार्च को रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।Bhanu Saptami Puja Vidhi (भानु सप्तमी पूजा विधि)
- भानु सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। उसके बाद स्नान करें।
- इस दिन तांबे के लोटे में जल, गुड़, चावल, फूल, कुमकुम, डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- इसके बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनकी चालीसा का पाठ करें।
- अंत में आरती करें और सूर्य कवच का पाठ करें।
- इस दिन सूर्य देव को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
