अध्यात्म

Radhika Merchant इस मूलांक की हैं जातक, पति और ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां

Radhika Merchant: 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अंकज्योतिष अनुसार राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होंगी। राधिका मूलांक 9 की जातक हैं और इस मूलांक की लड़कियां किस्मत वाली मानी जाती हैं।

Image

Radhika Merchant

Radhika Merchant Birth Date: जानकारी अनुसार राधिका मर्चेट का जन्म 18 दिसंबर 1994 में हुआ है। जन्म तारीख के हिसाब से राधिका का मूलांक 9 बनता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये जमीन-जायदाद के मामले में लकी होती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। यहां जानिए मूलांक 9 की लड़कियों की खासियत।

जिन लड़कियों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक की लड़कियां मेहनती और ऊर्जावान होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये संघर्षशील होती हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें जानवरों से भी काफी प्यार होता है।

मूलांक 9 की लड़कियां विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर खड़ी रहती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हें लाइफ में खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे समय पर पूरा करती हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं और उसमें विजय प्राप्त करके ही दम लेती हैं। ये बिजनेस में खूब नाम कमाती हैं।

मूलांक 9 की लड़कियों की लव लाइफ की बात करें तो ये अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार होती हैं। उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। इनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। ये अपने पति और सुसराल वालों का काफी सम्मान करती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article