Paush Amavasya Kab Ki Hai January 2024: जनवरी में पौष अमावस्या पड़ती है। जो इस बार 11 जनवरी की है। पंचांग अनुसार जनवरी अमावस्या तिथि की शुरुआत 10 जनवरी की रात 8 बजकर 10 मिनट से होगी और समाप्ति 11 जनवरी की शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जाएगी (2024 January Mein Amavasya Kab Hai)। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का खास महत्व माना जाता है (Amavasya Kab Ki Hai)। जानिए जनवरी अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, महत्व और उपाय।
Amavasya In January 2024 Date And Time In Hindi
पौष अमावस्या 2024 तिथि व मुहूर्त (Paush Amavasya 2024 Date And Time)
पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या तिथि 10 जनवरी की रात्रि 08.10 मिनट पर शुरू होगी जिसकी समाप्ति 11 जनवरी की शाम 05.26 मिनट परहोगी। उदया तिथि के अनुसार अमावस्या 11 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।
पौष अमावस्या के दिन क्या करें (Paush Amavasya Ke Din Kya Kare)
पौष अमावस्या पर पितरों के नाम पर तर्पण, पिंडदान, पवित्र नदी में स्नान, दान और अर्घ्य देना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृदोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
पौष अमावस्या के उपाय (Paush Amavasya Ke Upay)
पौष अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन जरूर करना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा भी दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या तिथि को पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।
