अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2024 Date: आज है हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Hanuman Jayanti 2024 Date: सनातन धर्म में हनुमान जयंती का बहुत महत्व है। इस दिन को हनुमान जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में हनुमान जयंती कब है। यहां जानें पूजा मुहू्र्त और महत्व के बारे में।

Image

Hanuman Jayanti 2024

Hanuman Jayanti 2024 Date: सनातन धर्म में हनुमान जयंती का बहुत महत्व है। इस दिन राम भक्त हनुमान के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान भक्त बजरंगबली की पूजा विधि- विधान से करते हैं। इस दिन जगह- जगह भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से साधक को हनुमान जी के साथ- साथ राम जी की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है हनुमान जयंती। डेट, शुभ मुहू्र्त और महत्व।

Hanuman Jayanti 2024 Date (हनुमान जयंती 2024 कब है)

हनुमान जयंती को भगवान हनुमान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल हनुमान जयंती हिंदू महीने चैत्र की पूर्णिमा के मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा।

हनुमान जयंती 2024 शुभ मुहूर्त ( Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस साल चैत्र मास की पू्र्णिमा तिथि का आरंभ 23 अप्रैल की सुबह 3 बजे से शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 24 अप्रैल की सुबह 5 बजे होगा। ऐसे में हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाया जाएगा।

हनुमान जयंती महत्व ( Hanuman Jayanti Importance)

हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने वाले व्यक्ति को बजरंगबली सभी प्रकार की बीमारियों और बुराइयों से बचाते हैं और सभी प्रकार की परेशानियों से उसकी रक्षा करते हैं। जीवन में कठिनाइयां दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों पर शनि की प्रतिकूल स्थिति है वे अगर हनुमान जयंती का व्रत करें तो शनि के दोष दूर हो जाएंगे और उन्हें समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article