Amarnath Yatra 2024 Registration Date: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें तत्काल रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी डिटेल

Amarnath Yatra 2024 Registration Date: अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो गई है। जिसे लेकर शिव भक्तों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आप अभी भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां आप जानेंगे अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कैसे कराएं।

Amarnath Yatra 2024 Registration Date: अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो गई है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो गया था। लेकिन अगर आप किसी कारण अब तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 26 जून से यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण सुविधा शुरू हो गयी है। इसके लिए जम्मू के कई स्थानों पर पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं और एक टोकन केंद्र भी बनाया गया है। टोकन लेने वाली यात्रियों को गुरुवार से यानी 27 जून से तत्काल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कर पायेंगे पंजीकरण।

अमरनाथ यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण (Amarnath Yatra 2024 Registration Offline)

यात्रा के लिए टोकन सरस्वती धाम, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मिलेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच केंद्र पर की जाएगी। तीर्थ यात्री सरकारी अस्पताल गांधी नगर या सरवाल आदि अस्पताल में ये जांच करवा सकते हैं। यात्रा के लिए टोकन प्राप्त होने के बाद भक्तों को पंजीकरण केंद्र जाना होगा। साधु समाज के लिए पंजीकरण सेंटर राम मंदिर और गीता भवन रहेगा। तो आम श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र वैष्णी धाम, पंचायत भवन, महाजन हाल है।

End of Feed