Sawan 2024 Start Date (सावन 2024 कब है): सावन का महीना हिंदू कैलेंडर में शिव जी को समर्पित है। इस पूरे मास में शिव भक्त महादेव की उपासना पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ करते हैं। सावन महीने को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ ही इस महीने में ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भी भीड़ लगती है। वहीं सावन मास के सोमवार का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। यहां देखें सावन 2024 कब से शुरू होगा और सावन सोमवार 2024 की डेट्स।
सावन 2024 कब से है : Sawan 2024 Start Date
सावन का महीना 2024 में 22 जुलाई दिन सोमवार से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 19 अगस्त को सोमवार के दिन ही होगा। इस पूरे मास में शिव पूजा और शिवलिंग को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
2024 में सावन का जल कब है
सावन का जल इस महीने में वाली शिवरात्रि की तिथि होती है। सावन मास की शिवरात्रि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। सावन 2024 में जल डेट 2 अगस्त, दिन शुक्रवार रहेगा।
सावन सोमवार व्रत डेट्स 2024
| पहला सावन सोमवार व्रत | 22 जुलाई 2024 (सावन मास प्रारंभ) |
| दूसरा सावन सोमवार व्रत | 29 जुलाई 2024 |
| तीसरा सावन सोमवार व्रत | 05 अगस्त 2024 |
| चौथा सावन सोमवार व्रत | 12 अगस्त 2024 |
| पांचवा सावन सोमवार व्रत | 19 अगस्त 2024 (सावन मास समाप्त) |
सावन 2024 का अद्भुत संयोग
सावन 2024 की शुरूआत 22 जुलाई दिन सोमवार से होगी। इसका समापन 19 अगस्त, दिन सोमवार को होगा। यानी सावन मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा दोनों का संयोग बनेगा। इससे पहले ये संयोग 1976, 1990, 1997 व 2017 में बना था।
