Saraswati Puja Rangoli, Alpona Design: सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कई लोग रंगोली जैसी दिखने वाली अल्पना बनाते हैं। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और इसे आसानी से बनाया किया जा सकता है। अल्पना विशेष रूप से समारोह और उत्सवों पर घर के मुख्य द्वार, आंगन और दीवारों पर महिलाओं द्वारा बनाई जाती है। मान्यता है यह घर में खुशियां और उन्नति लाती है। अल्पना पिसे चावल के घोल से तैयार की जाती है। यहां देखें सरस्वती पूजा के स्पेशल अल्पना डिजाइन।
Alpona Design For Saraswati Puja 2024 (Photo Credit- pinterest)
रंगोली की तरह अल्पना को बनाने के लिए किसी निश्चित Patterns की ज़रुरत नहीं होती बल्कि महिलाएं इसे अपने हाथों की उंगलियों से बनाती हैं। इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है और ये आसानी से बन भी जाती है। शादियों, नामकरण समारोहों और त्योहारों के दौरान सुन्दर अल्पनाओं का निर्माण किया जाता है।
सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आप मुख्य द्वार या घर के आंगन में इस तरह की अल्पना बना सकते हैं।
अल्पना में मुख्य रूप से सूर्य, कमल, स्वास्तिक, हल, शंख लाता, सिंदूर पात्र, लक्ष्मी जी के पैर, मछली, पान के पत्ते और चावल का तना आदि बनाए जाते हैं। वहीं अब धीरे-धीरे अल्पना हर त्योहार पर बनाई जाने लगी है।
प्राचीन काल में लोग ऐसा मानते थे कि ये कलात्मक चित्र शहर और गांवों को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने में समर्थ होते हैं। इसी वजह से अल्पना का धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर प्रचलन शुरू हुआ।
अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है तो आप आसानी से अल्पना बना सकती हैं।
अल्पना दिखने में बेहद सुंदर लगती है। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर लोग खूब अल्पना बनाते हैं।
आप ऊपर दिए गए किसी भी डिजाइन की अल्पना बना सकते हैं। ये डिजाइन सरस्वती पूजा को ध्यान में रखते हुए ही दिए गए हैं।
