Basant Panchami Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाया जाता है इन चीजों का भोग
Basant Panchami Saraswati Puja Bhog: 14 फरवरी को बसंत पंचमी यानी वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। जानिए बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

basant panchami saraswati bhog
Basant Panchami Saraswati Puja 2024 Bhog (बसंत पंचमी सरस्वती पूजा भोग): बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित है। ये त्योहार माता सरस्वती के जयंती और जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जो हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है। हिंदू पंचांग अनुसार इस बार ये बसंत पंचमी पर्व 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। बता दें इस दिन शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और घरों में माता सरस्वती की पूजा की जाती है और भक्त माता से ज्ञान, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। यहां जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
Basant Panchami 2024 Bhog In Hindi (बसंत पंचमी सरस्वती पूजा भोग)
पीले चावल (Basant Panchami Yellow Rice Recipe)
बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को पीले चावल का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस चावल को देसी घी, चीनी, केसर, सूखी मावा से मिलाकर तैयार किया जाता है। बसंत पंचमी पर पीले चावल का भोग मां को लगाने से माता की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
मीठी बूंदी (Basant Panchami Bhog Mithi Bundi)
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को मीठी बूंदी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मीठी बूंदी को आप दो तरह से बना सकते हैं, एक मैदे की बूंदी और दूसरी बेसन की। बूंदी बनाने के बाद उसे चीनी और केसर की चाशनी में भिगोकर मां सरस्वती को इसका प्रसाद लगाएं।
राजभोग (Basant Panchami Prasad Rajbhog)
बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को भोग लगाने के लिए घर पर पीले रंग का राजभोग बना सकते हैं। इस प्रसाद को केसर, छेना और चीनी की चाशनी से तैयार किया जाता है। राजभोग के साथ-साथ माता सरस्वती को केसर तिलक और पीले वस्त्र जरूर चढ़ाएं।
बेसन जलेबी (Basant Panchami Besan Jalebi bhog)
आप सरस्वती पूजा के दिन बेसन या मैदे की जलेबी बना सकते हैं। इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। चूंकि बेसन पीले रंग का होता है, इसलिए इस दिन मैदे की जगह बेसन की जलेबी बनाना ज्यादा शुभ रहेगा।
केसर रवा हलवा (Basant Panchami Kesar Halwa Bhog)
आप यदि बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले रंग का भोग अर्पित करना चाह रहे हैं, तो घर पर केसर रवा हलवा बना सकते हैं। यह हलवा मां सरस्वती को बहुत प्रिय है।
मालपुआ (Basant Panchami Malpua Bhog)
मां सरस्वती को मालपुए का भोग लगा सकते हैं। जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें सरस्वती पूजा के दिन मां को मालपुए का भोग जरूर लगाना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Holi Kab Kheli Jayegi 2025: 14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलने का है सबसे शुभ मुहूर्त

Chandra Grahan 2025 Dos And Don'ts: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करना है सही और क्या करना है गलत

Lakshmi Jayanti 2025: लक्ष्मी जयंती की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, मंत्र, महत्व सबकुछ यहां जानें

Chandra Grahan Sutak Time 2025: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं? जानिए इस दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited