Allu Arjun Date of Birth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन न सिर्फ अपने स्टाइल और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी भी लोगों को काफी आकर्षित करती है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन अपनी स्टाइल के साथ कुशल नेतृत्व और निडर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। साल 2003 में गंगोत्री फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अल्लू अर्जुन आज भारतीय सिनेमा जगत के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं अल्लू अर्जुन की डेट ऑफ बर्थ क्या है और कैसे होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग?
अल्लू अर्जुन की डेट ऑफ बर्थ क्या है?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun न सिर्फ अपने स्टाइल और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी भी लोगों को आकर्षित करती है। उनका जन्म 8 अप्रैल 1982 को हुआ था। अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 8 का हमारे जीवन में गहरा असर होता है।
मूलांक 8 का आध्यात्मिक महत्व
अंक ज्योतिष में 8 अंक का स्वामी ग्रह शनि माना जाता है। शनि न्याय, कर्म और अनुशासन के प्रतीक है। इस अंक से जुड़े लोग जीवन में मेहनत, संघर्ष और धैर्य के जरिए सफलता हासिल करते हैं। यही कारण है कि 8 अप्रैल को जन्मे अल्लू अर्जुन ने भी अपने करियर में कड़ी मेहनत के बाद सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है।

Allu Arjun Date of Bith
यह भी जानें - अप्रैल 2026 में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं?
कैसे होते हैं 8 तारीख को जन्मे लोग?
मेहनती और कर्मठ
किसी भी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ये अपने लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत हार न मानने का जज्बा होती है।
अनुशासन और आत्म-नियंत्रण
मूलांक 8 के प्रभाव से लोग काफी अनुशासित होते हैं। ये अपने जीवन में नियमों का पालन करना पसंद करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं। यही कारण है कि अल्लू अर्जुन हमेशा अनुशासन में दिखाई देते हैं।
सोच में गंभीरता और गहराई
8 तारीख को जन्मे लोग चीजों को सतही तौर पर देखने में विश्वास नहीं रखते हैं। बल्कि वह किसी भी विषय को गहराई से सोचते हैं। यही गुण इन्हें अच्छे निर्णय लेने में मदद करता है। अल्लू अर्जुन के काम में आप उनकी गंभीरता को साफ देख सकते हैं।
संघर्ष करने वाले
8 तारीख को जन्मे लोगों का जीवन अक्सर आसान नहीं होता है। क्योंकि मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है, जो संघर्ष के बाद ही सफलता दिलाता है, लेकिन यही संघर्ष उन्हें जीवन में मजबूत बनाता है। ये हर कठिनाई से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
