अध्यात्म

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024: अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा? यहां जानें शहर अनुसार जानकारी

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024 (अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2024): अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है। इस पर्व वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यहां जानिए अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त।

Image

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024

Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024 (अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2024): अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। यहां अबूझ मुहूर्त से तात्पर्य है कि एक ऐसा मुहूर्त जब किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि अबूझ मुहूर्त वाले दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया को स्वयं ही बेहद शुभ दिन का दर्जा प्राप्त है। कहते हैं इस दिन किए गए जप, तप, दान-पुण्य से मिलने वाले लाभ की कभी समाप्ति नहीं होती। यहां आप जानेंगे अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2024 (Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024)

अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त 10 मई की सुबह 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 06 घण्टे 44 मिनट्स की है। तृतीया तिथि का प्रारम्भ 10 मई 2024 को सुबह 04:17 से होगा और इसकी समाप्ति 11 मई 2024 को 02:50 AM पर होगी।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2024 शहर अनुसार (Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2024 City Wise)

पुणे - 06:03 AM से 12:31 PM

नई दिल्ली - 05:33 AM से 12:18 PM

चेन्नई - 05:45 AM से 12:06 PM

जयपुर - 05:42 AM से 12:23 PM

हैदराबाद - 05:46 AM से 12:13 PM

गुरुग्राम - 05:34 AM से 12:18 PM

चण्डीगढ़ - 05:31 AM से 12:20 PM

कोलकाता - 04:59 AM से 11:33 PM

मुम्बई - 06:06 AM से 12:35 PM

बेंगलूरु - 05:56 AM से 12:16 PM

अहमदाबाद - 06:01 AM से 12:36 PM

नोएडा - 05:33 AM से 12:17 PM

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 05:33 AM से 10:37 AM तक

अपराह्न मुहूर्त (चर) - 05:21 PM से 07:02 PM तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:18 PM से 01:59 PM तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 09:40 PM से 10:59 PM तक

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 12:17 AM से 02:50 AM, मई 11 तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article