अध्यात्म

Akshya Tritiya 2025: इस मूलांक के लोगों के लिए अक्षय तृतीया रहेगी खास, नोटों की होगी बरसात

Akshaya Tritiya 2025: इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ज्योतिष अनुसार ये अक्षय तृतीया मूलांक 1 वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है।

Image

Akshaya Tritiya numerology

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है और ये तिथि इस बार 30 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहते हैं जो कोई इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करता है और साथ ही कुछ शुभ चीजों की खरीदारी करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये अक्षय तृतीया मूलांक 1 के लोगों के लिए लकी साबित होगी। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है।

1 तारीख में जन्मे लोगों के लिए खास है अक्षय तृतीया

1 तारीख में जन्मे लोगों के लिए अक्षय तृतीया बेहद शुभ साबित होगी। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। धन-धान्य की आपको कोई कमी नहीं रहेगी। अटका हुआ धन प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

10 तारीख को जन्मे लोगों के लिए ऐसी रहेगी अक्षय तृतीया

10 तारीख में जन्मे लोगों के लिए भी अक्षय तृतीया बेहद शुभ साबित होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल आसार हैं।

19 तारीख में जन्मे लोगों के लिए अक्षय तृतीया

जिन लोगों की जन्म तारीख 19 है उनके लिए अक्षय तृतीया बेहद शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं।

28 तारीख में जन्मे लोगों के लिए अक्षय तृतीया

28 तारीख में जन्मे लोगों के लिए भी अक्षय तृतीया बेहद शुभ साबित होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। नई नौकरी मिल सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article