Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Shubh Muhurat 2025 (अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त 2025): अक्षय तृतीया में अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होने वाला और तृतीया तिथि का नाम है। यानी अक्षय तृतीया पर किये गए कोई भी शुभ काम का पुण्य फल कभी समाप्त नहीं होता। यही वजह है इस दिन लोग बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। विशेष रूप से इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जान लें इसकी खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2025
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Shubh Muhurat 2025)
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय 29 अप्रैल की शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 30 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। (यह भी पढ़ें- घर को स्वर्ग बनाना है तो ड्राइंग रूम में कभी न रखें ये चीजें)
अक्षय तृतीया के शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Shubh Choghadiya Muhurat 2025)
प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 10:39 AM से 12:18 PM
प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - 05:41 AM से 09:00 AM
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का महत्व (Akshaya Tritiya Par Sona Kharidne Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य और सफलता प्रदान करती है। ज्यादातर लोग इस शुभ दिन पर स्वर्ण की खरीदारी करते हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से भविष्य में अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन त्रेता युग का आरम्भ हुआ था। इसके अलावा इस दिन परशुराम जयन्ती भी मनाई जाती है।
