Akshaya Tritiya 2025 Gold: आसमान छू रहे गोल्ड के रेट, ऐसे में अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, जिससे कम कीमत में सोने जितना पुण्य मिल सके

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying: अक्षय तृतीया का त्योहार इस साल 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोने की खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। लेकिन इस समय जब गोल्ड के रेट आसमान छू रहे हैं तो ऐसे में आम लोगों के लिए इसे खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। तो ऐसे में इस दिन क्या खरीदें जिससे सोना खरीदने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति की जा सके। चलिए आपको बताते हैं।

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ये साल में आने वाले अबूझ मुहूर्तों में से एक होता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इस शुभ दिन पर सोना-चांदी के आभूषण खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इस समय सोने का रेट काफी ज्यादा बढ़ गया है जिस वजह से इस शुभ दिन पर हर किसी के लिए इसकी खरीदारी कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिनमें से किसी भी एक चीज की खरीदारी आपको सोना खरीदने के बराबर ही पुण्य देगी।

Akshaya Tritiya 2025 Gold

Akshaya Tritiya 2025 Gold

सोने की जगह खरीद सकते हैं चांदी का सिक्का

अक्षय तृतीया के दिन आप सोने के स्थान पर चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं, जिसमें माता लक्ष्मी का चित्र अंकित हो। इस सिक्के को खरीदकर घर की तिजोरी में रख लें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। (Also Read- अप्रैल में एकादशी कब पड़ेगी, नोट कर लें सही तारीख और समय)

End of Feed