Akshaya Navami Upay 2024: अक्षय नवमी पर करें ये आसान से उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Akshaya Navami Upay 2024: अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवला के पेड़ की पूजा का विधान है। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में धन की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानें अक्षय नवमी के खास उपायों के बारे में।

Akshaya Navami Upay 2024: अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अक्षय नवमी का व्रत 10 नवंबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा। अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा विधान है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे टपकती हैं, इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया और खाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय नवमी के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना शुभ होगा।

Akshaya Navami Upay 2024 (अक्षय नवमी उपाय 2024)

आर्थिक तंगी से छुटकारे के लिए

अक्षय नवमी के दिन आप आंवले के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें और उसके नीचे घी का दीपक जलाकर आरती करें। इस दिन आंवले के नीचे बैठकर भोजन करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।

End of Feed