Akshaya Navami 2024 Date: अक्षय नवमी कब है? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Akshaya Navami 2024 Date: अक्षय नवमी के व्रत का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय नवमी इस साल कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Akshaya Navami 2024 Date: अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवला के पेड़ की पूजा का विधान है। अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी विधान है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर सबसे पहले भगवान विष्णु और शिव जी को भोग लगाना चाहिए। उसके बाद आंवला पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोजन भी कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानिए अक्षय नवमी की डेट क्या है और इसके महत्व के बारे में।

Akshaya Navami 2024 Date (अक्षय नवमी डेट 2024)

अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 09 नवंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 नवंबर 2024 को रात 9 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 10 नवंबर को अक्षय नवमी का व्रत रखा जाएगा।

End of Feed