अध्यात्म

Panchak November 2024: नवंबर के महीने में कब से लगेगा पंचक, जानिए इस दौरान किन बातों को रखें ध्यान

Panchak November 2024: पंचक हर महीने में चार या पांच दिनों के लिए लगता है। पंचक के समय में कुछ काम को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानें नवंबर के महीने में पंचक कब लगेगा।

Image

Panchak November 2024

Panchak November 2024: सनातन धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। पंचक हर महीने में चार या पांच दिन के लिए लगता है। इस समय की अवधि शुभ नहीं होती है। पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम को करने की मनाही होती है। इसके साथ ही इस समय में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पंचक के समय में खासतौर पर दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह इस महीने में भी पांच दिन के लिए पंचक लगेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर में पंचक कब से कब तक रहेगा और इस समय में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Panchak November 2024 Date (पंचक नवंबर डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर के महीने में पंचक 09 नवंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इस दिन से पंचक शुरू हो जाएगा। वहीं नवंबर का पंचक 14 नवंबर को देर रात्रि 03 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचक में किन बातों का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार पंचक के दौरान बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है। पंचक के समय में मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और विवाह से जैसे शुभ काम नहीं किये जाते हैं। पंचक के समय में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस समय में लेन- देन के काम को भी नहीं करना चाहिए। पंचक के समय में छत ढलवाने का काम भी नहीं करना चाहिए।

पंचक क्या होता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक हर 27 दिनों के बाद लगता है। जिस समय में चन्द्र देव, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करने लगते हैं। उस समय में पंचक का निर्माण होता है। इस समय में पंचक लग जाता है। पंचक पांच दिनों तक लगता है। इस समय में शुभ काम नहीं किये जाते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article