अक्षय पात्र क्या है, महाभारत से कैसी जुड़ी है इसकी कहानी, अक्षय तृतीया पर इसे कैसे बनाएं और कहां रखें

Akshay Patra Kya Hai: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अक्षय पात्र की पूजा भी की जाती है। देखें क्या है अक्षय पात्र, इसे कैसे बनाते हैं, और महाभारत से अक्षय पात्र की कहानी कैसे जुड़ी है।

Akshay Patra Kya Hai: अक्षय तृतीया (akshaya tritiya) का पर्व हिंदू धर्म में सुख, समृद्धि और अटूट सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने, दान करने और पूजा-पाठ करने की परंपरा तो प्रचलित है ही, लेकिन एक और विशेष धार्मिक मान्यता है - अक्षय पात्र की पूजा। माना जाता है कि जिस घर में अक्षय पात्र की स्थापना और पूजन किया जाता है, वहां कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती। इसकी कहानी महाभारत (mahabharat) काल से भी जुड़ी है।

Akshay Patra Kya Hai, Akshay Patra Kya Hai images

अक्षय पात्र क्या है, क्या है इससे जुड़ी कहानी (AI Photo)

अक्षय पात्र की महाभारत में वर्णित कथा

अक्षय पात्र का उल्लेख महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। पौराणिक कथा के अनुसार जब पांडव वनवास में थे, तब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या थी अतिथियों और ऋषि-मुनियों के भोजन की व्यवस्था करना। धर्मराज युधिष्ठिर अपनी इस चिंता को लेकर सूर्य देव की उपासना करने लगे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर सूर्य देव ने उन्हें एक दिव्य पात्र प्रदान किया, जिसे अक्षय पात्र कहा गया।

End of Feed