Ahoi Ashtami Mata Images 2026: अहोई माता का चित्र कैसे बनाएं, यहां देखें अहोई माता की फोटोज

Ahoi Ashtami Mata Images 2026: आज 1 नवंबर 2026 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन अहोई माता का चित्र बनाया जाता है। यहां आप अहोई माता के चित्र देख सकते हैं।

Ahoi Ashtami Mata Images 2026: आज 1 नवंबर 2026 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना से अहोई माता की पूजा करती हैं। अहोई अष्टमी की पूजा में माता का चित्र बनाने की भी खास परंपरा है। महिलाएं घर की दीवार पर गेरू से अहोई माता की तस्वीर बनाती हैं। इस चित्र में अहोई माता के साथ स्याहू (सेही) और उनके सात पुत्रों की तस्वीर भी बनाई जाती है। इसके बाद चित्र के सामने पूजा की थाली सजाकर अहोई माता की व्रत कथा सुनी जाती है।

Ahoi Ashtami Mata Images 2026 अहोई माता की फोटो

अहोई माता की फोटो

अहोई अष्टमी पर पूजा के लिए बाजार में अहोई माता के कैलेंडर और तस्वीरें भी मिल जाती हैं, लेकिन कई घरों में आज भी महिलाएं दीवार पर अपने हाथों से माता का चित्र बनाती हैं। इसके लिए गेरू और चावल के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। चित्र बनाने के बाद उसके सामने जल से भरा कलश, चावल, मूली, सिंघाड़े और मिठाई रखी जाती है। अगर आप भी आज अहोई अष्टमी की पूजा के लिए दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाना चाहती हैं, तो यहां जानें आसान तरीका और पूजा की पूरी तैयारी।

End of Feed