13 अक्टूबर अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये 5 उपाय, दूर हो जाएंगी आपकी संतान की समस्याएं

Ahohi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रखती हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से संतान को तरक्की मिलती है। इसके साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनको आप इस दिन कर सकते हैं। इनसे भी आपको अपने लाइफ में पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी।

Ahohi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, जो संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए समर्पित है। वर्ष 2025 में अहोई अष्टमी 13 अक्टूबर सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन माताएं अहोई माता जो मां पार्वती का स्वरूप हैं, उनकी पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को तारों के दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन कुछ उपायों को करती हैं तो इनसे आपकी संतान की लाइफ में आ रहीं समस्याओं का अंत हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को किया जा सकता है?

ahohi astami

अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय

तुलसी पूजन

अहोई अष्टमी के दिन सुबह घर में तुलसी का पौधा लगाएं या पहले से मौजूद तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें और संतान की सुख-समृद्धि की कामना करें। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह उपाय संतान के जीवन में बाधाओं को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

End of Feed