अध्यात्म

500 साल बाद मई में गुरु चलेंगे अतिचारी चाल, इन राशियों को होगा तगड़ा लाभ

मई में गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और अतिचारी गति से चलते हुए 5 महीने बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए गुरु का गोचर किन राशि वालों को शुभ परिणाम देगा।

Image

Guru Gochar 2025

Guru Gochar In May 2025: 2025 में गुरु दो बार राशि बदलेंगे। इस ग्रह का पहला गोचर 14 मई 2025 को होगा इस दौरान गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं दूसरा गोचर 18 अक्टूबर को होगा इस समय गुरु कर्क राशि में जायेंगे। ज्योतिष अनुसार इस साल गुरु के अतिचारी होने से कुछ राशियों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। इन राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृष राशि

गुरु का अतिचारी चलना आपके लिए भी अनुकूल साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जो भी काम आपके रुके हुए थे वो पूरे होंगे। यात्रा से आप अच्छा धन अर्जित करेंगे। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु की चाल बेहद लाभकारी साबित होगी। किस्मत का खूब साथ मिलेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यात्राओं से खूब धन प्राप्त होगा। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। मकान और वहान खरीदारी की योजना बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी गुरु की अतिचारी चाल लाभकारी साबित होगी। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में कोई शुभ काम संपन्न होगा। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी। पैसों की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article