2 मार्च 2026 को क्या है, पूर्णिमा है या नहीं, जानें कौन सी तिथि है

आज 2 मार्च 2026 को सोमवार का दिन है। यह दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। वहीं आज का सूर्य पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दश तिथि में निकलेगा। लेकिन शाम को फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि लग जाएगी। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आज पूर्णिमा है या नहीं। क्या आज ही ग्रहण लगेगा। क्या आज ही होलिका जलाई जाएगी। यहां जानें इन सब सवालों के सटीक जवाब।

आज अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च 2026 की डेट और दिवस सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। वहीं पंचांग की तिथि के अनुसार देखें तो आज का सूर्योदय फाल्गुन शुक्ल चतुर्दश तिथि में होगा। हालांकि आज शाम के आसपास तिथि बदलेगी और फाल्गुन पूर्णिमा आरंभ हो जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है। शास्त्रानुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर ही होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। तो क्या होलिका दहन आज ही मनाया जाएगा, क्या आज ही फाल्गुन पूर्णिमा की डेट मानी जाएगी। क्या आज ही ग्रहण लगेगा। इन सभी सवालों का जवाब यहां आगे जानते हैं।

aaj kya hai 2 march 2026, holika dahan images

आज क्या है 2 मार्च 2026 को

2 मार्च 2026 को क्या है

आज सोमवार है और पंचांग के अनुसार आज का दिन दो तिथि के योग वाला है। आज का सूर्य पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दश तिथि में उदय होगा। इसके बाद फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि आज शाम 5:55 बजे से शुरू होगी। हालांकि उदया तिथि के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा कल ही मनाई जाएगी। लेकिन कल फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण भी लगेगा। इस नाते आज होलिका दहन है।

End of Feed