आज क्या है 12 मई 2026 को, आज हनुमान जयंती है क्या, आज कौन सा व्रत है

आज 12 मई 2026 को क्या है, क्या आज ग्यारस है। क्या आज ही एकादशी का व्रत है। क्या आज हनुमान जयंती है? जानिए आज मंगलवार का दिन क्यों विशेष है।

आज12 मई 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। कई लोग आज यह जानना चाह रहे हैं कि क्या आज ग्यारस यानी एकादशी है और क्या आज हनुमान जयंती (hanuman jayanti) मनाई जा रही है। दरअसल, पंचांग के अनुसार आज अभी एकादशी तिथि शुरू नहीं हुई है। आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में ग्यारस का व्रत और पूजा 13 मई, बुधवार को की जाएगी।

aaj kya hai 12 may 2026, hanuman jayanti, hanuman image

आज 12 मई को कौन सी तिथि है, कौन सा व्रत है

आज नहीं है ग्यारस, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत

हिंदू पंचांग में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इसे ग्यारस भी कहा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि 12 मई को दिनभर दशमी तिथि प्रभावी रहने के कारण आज एकादशी व्रत नहीं रखा जा रहा। पंचांग के अनुसार 13 मई को बुधवार के दिन श्रद्धालु ग्यारस का व्रत रखेंगे और भगवान विष्णु की पूजा करेंगे। कल 13 मई को जेठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी रखी जाएगी।

End of Feed