Aaj Kya Hai 10 July 2026: आज 10 जुलाई 2026 को शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा, व्रत, जप, दान और भक्ति करने से समस्त पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आज क्या है? क्या आज एकादशी है
इस एकादशी को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2026) के नाम से भी जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज योगिनी एकादशी के दिन मानस योग और अमृत योग का शुभ संयोग दोपहर 2:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद पद्म योग और सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएंगे। ये सभी शुभ योग भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं। आइए जानते हैं आज के व्रत के बारे में...
आज 10 जुलाई को कौन सी एकादशी है (Aaj Kon Si Ekadashi Hai)
आज 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यह आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि है। हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है, रोग-दोष दूर होते हैं और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। आज देशभर में श्रद्धालु भगवान श्रीहरि का पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे।
आज 10 जुलाई को एकादशी तिथि कब से कब तक है
द्रिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 10 जुलाई 2026 को सुबह 08:16 बजे से होगा। इसका समापन 11 जुलाई 2026 को सुबह 05:22 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर आज 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियम से करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस व्रत के प्रभाव से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, पापों का नाश होता है तथा सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आज की एकादशी का नाम क्या है
आज 10 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। आज के दिन वैष्णवों को बिना अन्न ग्रहण किए और भजन-पूजन करते हुए दिन बिताना चाहिए।
योगिनी एकादशी का पूजा मुहूर्त
आज 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के लिए अभिजित मुहूर्त (दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक) सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन लाभ और अमृत चौघड़िया मुहूर्त में भी पूजा-अर्चना करना शुभ और मंगलकारी रहेगा। इन सभी शुभ मुहूर्त के दौरान विधि-विधान से पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भोग अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।
