अध्यात्म

आज क्या है 3 जनवरी 2026 को, आज पौष पूर्णिमा है क्या, आज पूर्णिमा पर ग्रहण लग रहा है क्या, आज कौन सा व्रत रहेगा

Aaj Paush Purnima Hai Kya 3 january ko (आज पूर्णिमा पर ग्रहण लग रहा है क्या): 03 जनवरी 2026 को शनिवार का दिन है। इस दिन पौष मास की अंतिम तिथि मानी जा रही है। आज के दिन भद्रा का साया नहीं है। यहां जानें कि आज 3 जनवरी 2026 को क्या है, कौन सा व्रत है, क्या आज ही पौष पूर्णिमा है और क्या आज पूर्णिमा पर कोई ग्रहण भी लग रहा है। यहां जानें इनके जवाब।

Image

आज 03 जनवरी 2026 को क्या है

Aaj Paush Purnima Hai Kya 3 january ko (आज पूर्णिमा पर ग्रहण लग रहा है क्या): नए साल के पहले महीने यानी 03 जनवरी 2026 को शनिवार का दिन है। इस दिन भद्रा का कोई साया न होने से इस तिथि को शुभ माना जा रहा है। इसी के साथ आज यानी 03 जनवरी 2026 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।

आज 03 जनवरी 2026 को क्या है

03 जनवरी 2026 को शनिवार के दिन पौष पूर्णिमा है। यह पूर्णिमा तिथि शाकम्भरी पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। पौष पूर्णिमा के साथ ही पौष मास का समापन होगा और अगली तिथि से माघ मास आरंभ हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर में माघ मास को 11वां महीना माना गया है जो कि सर्दी यानी शिशिर ऋतु से जुड़ा है। बता दें कि आज 03 जनवरी 2026 को शनिवार के दिन पौष पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी।

आज 03 जनवरी 2026 को कौन सा व्रत है

03 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा की तिथि है तो इस नाते आज भगवान सत्यनारायण का व्रत है। इसके अलावा शनिवार होने के नाते आज हनुमान जी और शनि देव की पूजा का भी योग है।

आज दिखेगा Wolf Supermoon

आज 03 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा पर आसमान में Wolf Supermoon (जिसे हिंदी अनुवाद में भेड़िया चांद भी कहते हैं) भी नजर आएगा। दरअसल, यह सुपरमून जनवरी में आता है और इस समय भेड़ियों की आवाजें बहुत सुनाई देने की वजह से इसे यह नाम दिया गया है।

आज पौष पूर्णिमा पर ग्रहण है क्या

कई लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि क्या आज 03 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। तो आपको बता दें कि नहीं आज कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

आज पौष पूर्णिमा का चांद कब निकलेगा

शनिवार, 03 जनवरी को सूर्योदय सुबह 7:14 बजे पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5:37 बजे पर होगा। बात अगर चन्द्रोदय की करें तो पौष पूर्णिमा का चांद आज शाम 5:28 मिनट पर निकलेगा।

आज 03 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article