aaj ke grahan sutak time (solar eclipse september 2025 sutak time in India): साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर यानी आज लग रहा है। यह एक आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इस सूर्य ग्रहण के पारंपरिक सूतक नियम आज लागू नहीं होंगे। ऐसे में आप हर कार्य आराम से कर सकते हैं। यहां जानें ग्रहण कितनी देर में लगने वाला है। और क्या डिनर के टाइम में कोई चेंज है।
क्या आज के ग्रहण का सूतक है, डिनर कब करें (Pic: Canva)
आज सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है भारत में
- तारीख: रविवार, 21 सितंबर 2025
- सूर्य ग्रहण की शुरुआत का समय: रात 11:00 बजे IST
- सूर्य ग्रहण का पीक समय: सुबह 1:11 बजे IST (22 सितंबर)
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति का समय: सुबह 3:23 बजे IST (22 सितंबर)
- सूर्य ग्रहण की अवधि: 4 घंटे से अधिक
क्या आज के ग्रहण का सूतक है
नहीं भारत में दृश्य न होने की वजह से आज के ग्रहण का सूतक काल नहीं है। अगर सूर्य ग्रहण नजर आता है तो इसके लगने के समय के 12 घंटे पहले से सूतक लागू हो जाता है।
आज खाना कब खाएं
आज सूतक लागू नहीं है तो आप अपने रुटीन के अनुसार के समय पर भोजन कर सकते हैं। इसमें कोई फेरबदल नहीं है।
क्या आज पूजा सामग्री खरीद सकते हैं
ग्रहण भारत में दिखाई न देने की वजह से सूतक नहीं है। ऐसे में आप पूजा का कार्य कर सकते हैं। हालांकि अगर आप ग्रहण की मान्यताओं में ज्यादा ही विश्वास करते हैं तो आज के लिए रुक जाएं। और कल सुबह शुद्ध समय में पूजा सामग्री आदि लेकर आएं।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें
जप और ध्यान
ग्रहण के दौरान मंत्र जप, प्रार्थना और ध्यान करने से अधिक मजबूत आध्यात्मिक परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है।
दान
ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को खाना, कपड़े या अन्य आवश्यक चीजें दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
नहाना और शुद्धिकरण
ग्रहण समाप्त होने के बाद नहाना और घर की सफाई करना सकारात्मकता और अच्छे भाग्य लाने की मान्यता है।
