Aaj ka Panchang, 22 सितंबर 2025 का पंचांग (22 September 2025 ka panchang in hindi), आज का कलश स्थापना मुहूर्त: 22 सितंबर को सोमवार है और आज से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन देवी पूजन के साथ ही कलश स्थापना की जाती है। कलश को सभी देवताओं का प्रतीक माना जाता है और इस तरह उनका आवाह्न कर उनको पूजा में शामिल होने को आमंत्रित किया जाता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं 22 सितंबर का पंचांग विस्तार से। यहां से जानें कि आज कलश स्थापना का मुहूर्त कब रहेगा।
22 सितंबर 2025 कलश स्थापना समय, मुहूर्त
22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना या घट स्थापना के दो मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त सुबह सूर्योदय के साथ बनेगा। इसमें आप सुबह 06:09 बजे से सुबह 08:06 बजे के बीच के समय में घटस्थापना कर सकते हैं। अगर दोपहर के समय में कलश स्थापना करना चाहते हैं तो अभिजीत मुहूर्त शुभ रहेगा। 22 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे के बीच का रहेगा। दोनों ही समय कलश की स्थापना के लिए शुभ रहेंगे।
22 सितंबर 2025 को क्या है
22 सितंबर यानी सोमवार से नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इस दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी के साथ सोमवार का और नवरात्र का पहला व्रत है।
22 सितंबर 2025 का राहुकाल कब रहेगा
सोमवार को राहु काल 07:48 am से 09:10 am के बीच रहेगा। इस वजह से इस समय कलश स्थापना से बचें। वहीं गुलिक काल -13:45 से 15:16 के बीच का है।
आज का पंचांग 22 सितंबर 2025
- माह-आश्विन
- तिथि-शुक्ल पक्ष। नवरात्र।प्रतिपदा
- नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 11:26 am तक, फिर हस्त
- योग- शुक्ल 08 am तक फिर ब्रह्म
- सूर्योदय - 05:58 am, सूर्यास्त:06:41pm
- करण- किशतुधन 02:04 pm तक फिर ब्रह्म
- सूर्य की स्थिति- कन्या राशि,स्वामी ग्रह-बुध
- चन्द्रमा- कन्या स्वामी बुध
- अभिजीत मुहूर्त-11:55 am से 12:35 pm तक
- विजय मुहूर्त -02:23pm से03:23pm तक
- गोधूलि मुहूर्त -07:25 pm से 07;43pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त -04:18am से 05;09 am तक
- निशीथ काल- 05:40pm से 07:17 pm तक
- संध्या पूजा-06:25pm से 07:07 pm तक
दिशाशूल-पूर्व
चन्द्रबल व तारा बल- मीन,वृष ,सिंह ,मीन ,वृश्चिक ,तथा वृश्चिक,मेष को चन्द्रबल प्राप्त है।,तुला , कर्क,मेष, मिथुन ,कन्या,सिंह ,कन्या तथा धनु को तारा बल प्राप्त है।
