अध्यात्म

आज ग्रहण का सूतक लगेगा क्या, कितनी देर में शुरू होगा ग्रहण, कब तक कर लेना है डिनर, क्या नवरात्र सामग्री खरीद सकते हैं

aaj ke grahan sutak time (solar eclipse september 2025 sutak time in India): आज 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह भारत में नहीं दिखेगा। लेकिन क्या इसका सूतक काल लग रहा है। जानें आज रात का खाना कब तक खा लें और ये भी जानें क्या आज शाम को पूजन सामग्री खरीद सकते हैं या नहीं। ये भी जानें कि ग्रहण कितनी देर में शुरू होने वाला है।

Image

क्या आज के ग्रहण का सूतक है, डिनर कब करें (Pic: Canva)

aaj ke grahan sutak time (solar eclipse september 2025 sutak time in India): साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर यानी आज लग रहा है। यह एक आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इस सूर्य ग्रहण के पारंपरिक सूतक नियम आज लागू नहीं होंगे। ऐसे में आप हर कार्य आराम से कर सकते हैं। यहां जानें ग्रहण कितनी देर में लगने वाला है। और क्या डिनर के टाइम में कोई चेंज है।

आज सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है भारत में

  • तारीख: रविवार, 21 सितंबर 2025
  • सूर्य ग्रहण की शुरुआत का समय: रात 11:00 बजे IST
  • सूर्य ग्रहण का पीक समय: सुबह 1:11 बजे IST (22 सितंबर)
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति का समय: सुबह 3:23 बजे IST (22 सितंबर)
  • सूर्य ग्रहण की अवधि: 4 घंटे से अधिक

क्या आज के ग्रहण का सूतक है

नहीं भारत में दृश्य न होने की वजह से आज के ग्रहण का सूतक काल नहीं है। अगर सूर्य ग्रहण नजर आता है तो इसके लगने के समय के 12 घंटे पहले से सूतक लागू हो जाता है।

आज खाना कब खाएं

आज सूतक लागू नहीं है तो आप अपने रुटीन के अनुसार के समय पर भोजन कर सकते हैं। इसमें कोई फेरबदल नहीं है।

क्या आज पूजा सामग्री खरीद सकते हैं

ग्रहण भारत में दिखाई न देने की वजह से सूतक नहीं है। ऐसे में आप पूजा का कार्य कर सकते हैं। हालांकि अगर आप ग्रहण की मान्यताओं में ज्यादा ही विश्वास करते हैं तो आज के लिए रुक जाएं। और कल सुबह शुद्ध समय में पूजा सामग्री आदि लेकर आएं।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें

जप और ध्यान

ग्रहण के दौरान मंत्र जप, प्रार्थना और ध्यान करने से अधिक मजबूत आध्यात्मिक परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है।

दान

ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को खाना, कपड़े या अन्य आवश्यक चीजें दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

नहाना और शुद्धिकरण

ग्रहण समाप्त होने के बाद नहाना और घर की सफाई करना सकारात्मकता और अच्छे भाग्य लाने की मान्यता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article